सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होली पर्व तिथि व मुहूर्त 2022


17 मार्च 2022

होलिका दहन मुहूर्त- 21:03 से 22:13

भद्रा पूंछ- 21:03 से 22:13

भद्रा मुख- 22:13 से 00:09

रंगवाली होली- 18 मार्च

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 13:29 (17 मार्च)

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 12:46 (18 मार्च)



आने वाले नए साल में कब मनाया जाएगा होली का पर्व? जानने के लिए पढ़ें।

होली रंग, उमंग और खुशियों का त्यौहार है जो हिन्दू धर्म का प्रमुख एवं प्रसिद्ध त्यौहार है। इस पर्व को पूरे देश में प्रतिवर्ष बसंत ऋतु में अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली को प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भूलाकर एक हो जाते है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाते है।

होली 2022 की तिथि एवं मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, होली का त्यौहार प्रतिवर्ष चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। अगर प्रतिपदा तिथि दो दिन पड़ रही हो तो प्रथम दिन पर ही धुलण्डी (वसन्तोत्सव या होली) को मनाया जाता है। होली के पर्व को बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए मनाते हैं। बसंत ऋतु में वातावरण में व्याप्त रंगों-बिरंगी छटा को ही रंगों से खेलकर वसंत उत्सव होली के रूप में दर्शाया जाता है। हरियाणा में होली को मुख्यतः धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है।
 
होली का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व

रंग और उमंग का पर्व होली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है और इसका अपना धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। सनातन धर्म में हर मास की पूर्णिमा की अत्यंत महत्ता है और यह किसी न किसी उत्सव के रूप में मनाई जाती है। पूर्णिमा पर मनाने वाले त्यौहारों के इसी क्रम में होली को वसंतोत्सव के रूप में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाते है।
 
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को वर्ष की अंतिम पूर्णिमा माना जाता है। इस पूर्णिमा से आठ दिन पूर्व होलाष्टक की शुरुआत हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार, अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक के समय के दौरान किसी भी शुभ कार्य या नए कार्य को करना वर्जित माना गया है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों में नवग्रह उग्र रूप में होते हैं, इसलिए इन आठ दिनों के दौरान संपन्न किये जाने वाले शुभ कार्यों में अमंगल होने की संभावना बनी रहती है। 

होली शब्द का संबंध होलिका दहन से भी है अर्थात पिछले वर्ष की सभी गलतियों तथा बैर-भाव को भूलाते हुए इस दिन एक-दूसरे को रंग लगाकर, गले मिलकर रिश्तों को नए सिरे से आरंभ होता है। इस प्रकार होली को भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का पर्व कहा गया है।

 
होली से जुड़ें आयोजन

  • होली के पांचवें दिन मध्यप्रदेश राज्य के मालवा अंचल में रंगपंचमी मनाने की परंपरा है, जिसे होली से भी अधिक धूमधाम और उत्साह के साथ खेला जाता है। 
  • होली की सबसे ज्यादा रौनक और उत्साह ब्रज क्षेत्र में देखने को मिलती है। बरसाना की लट्ठमार होली भारत समेत दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मथुरा और वृन्दावन में 15 दिनों तक होली को मनाया जाता है। 
  • होली के दिन हरियाणा में भाभी द्वारा देवर को सताने का रिवाज़ है। इसी प्रकार महाराष्ट्र में रंग पंचमी के दिन सूखे गुलाल से होली खेलने की परंपरा प्रचलित है। 
  • होली का पर्व दक्षिण गुजरात में रहने वाले आदिवासियों के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन छत्तीसगढ़ में लोक-गीत गाने की परंपरा है और मालवांचल में भगोरिया मनाने का विधान है।

कितने दिन मनाते है होली?

रंगों के त्यौहार होली का हिन्दू धर्म में भी अत्यधिक महत्व है जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। होली त्यौहार का पहला दिन होता है होलिका दहन जो फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। होलिका दहन से अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलंडी, धुलेंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

होली का इतिहास

प्राचीनकाल से ही भारतीय इतिहास में होली का वर्णन मिलता है। पूर्वकाल में स्थापित विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी से 16वीं शताब्दी का चित्र प्राप्त हुआ था जिसमें होली के त्यौहार को दर्शाया गया है। इसी प्रकार विंध्य पर्वतों के समीप स्थित रामगढ़ में मिले एक ईसा से 300 वर्ष पुराने अभिलेख में भी होली का वर्णन मिलता है।

होली से जुडी पौराणिक कथा

हिन्दू शास्त्रों एवं पुराणों में होली के त्यौहार से सम्बंधित अनेक कथाएं वर्णित हैं; जैसे हिरण्यकश्यप-प्रह्लाद की कथा,राक्षसी धुण्डी की कथा और राधा-कृष्ण की लीलाएँ आदि। अब हम विस्तारपूर्वक इन कथाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।  

होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन करने का विधान है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को बुराई पर अच्छाई की जीत का स्मरण करते हुए होलिका दहन करते है। इस कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था जो हिरण्यकश्यप को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान की भक्ति के मार्ग से विमुख करने का कार्य हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को सौंपा, जिसको यह वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसके शरीर को भस्म नहीं कर सकती। भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को मारने के प्रयोजन से होलिका उसे अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, लेकिन प्रह्लाद की भक्ति के प्रताप और श्रीहरि विष्णु की कृपा के परिणामस्वरूप स्वयं होलिका अग्नि में भस्म हो गई और उस अग्नि से प्रह्लाद सुरक्षित रूप से बाहर आ गए। 

एक अन्य कथानुसार, एक बार भगवान कृष्ण ने बालपन में मैया यशोदा से पूछा कि वे राधा की तरह गोरे क्यों नहीं हैं? अपने लाड़ले के सवाल पर मैया यशोदा ने मज़ाक़ में उनसे कहा कि राधा के चेहरे पर रंग लगाने से राधाजी का रंग भी कन्हैया की तरह हो जाएगा। इसके पश्चात भगवान कृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ रंग वाली होली खेली और उस समय से ही रंगों के त्यौहार होली को निरंतर मनाया जा रहा है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Astrokundli संस्थान किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले सलाह लें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ?

  36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ? #astrology #astrologypost #jyotish #astrokundli शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा बरसों पुरानी है, ये कब शुरू हुई कोई नही जानता, लेकिन जब तक हिंदू परिवार में कुंडली मिलान नही होता, विवाह संभव नही है। यहां ये बात भी जरूरी है कि जो भी विशेषज्ञ कुंडली मिला रहा है वह इसका ज्ञाता हो। शादी से पहले वर-वधू की कुंडली मिलान करते वक्त मंगल ग्रह, नाडी और षडाष्टक का विचार अनिवार्य बताया गया है। कराएं ये विवाह पूूजन ज्योतिषियों के अनुसार अगर जातक की जन्मकुंडली में 1, 4, 7, 8 और 12 वें ग्रह में मंगल है तो वह मंगली माना जाता है। ऐसी स्थिति में इनका विवाह उनसे किया जाए जो कि मंगली नही है तो उन्हें विधुर या विधवा योग से गुजरना पड़ता है। हालांकि इसे दूर करने के भी उपाय बताए गए हैं। घट विवाहा, कुंभ विवाह, विष्णु विवाह, उमाशंकर पूजन आदि इसके लिए बताए गए हैं। ऐसी स्थिति में पुरुष के लिए अर्क विवाह अनिवार्य बताया गया है। ज्ञाता से कराएं मिलान हालांकि कई बार गलत मापदंडों के आधार पर कुंडली के मिलान से सामान्य ग्रह दोष को भी मंगल...

QNA 008 | ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व

  ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व - रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। *“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।* (ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।) सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है...

ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन

  ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन #astrology #astrologynews #jyotish #astrokundli पुराणों में उल्लेख है कि सृष्टि का निर्माण ॐ से ही हुआ है। यही वह शब्द है जिसका उच्चारण सबसे पहले किया गया था, लेकिन क्या आपको पता है भारत में एक ऐसी भी जगह है जो एकदम ॐ के आकार का है। साथ ही यहीं वह चमत्कारी शिवलिंग है जिसके दर्शन 40 साल में एक बार होते हैं। कर्नाटक राज्य में गौकर्ण ऐसी जगह है जहां पर एक बीच का आकार ॐ की तरह है। ये भी संयोग है कि इसी जगह पर एक आत्म लिंग है जिसके साथ रावण और गणेश भगवान की रोचक कथा जुड़ी हुई है। मान्यताओं के मुताबिक यहां स्थापित 6 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन 40 साल में सिर्फ एक बार होते है। इस धार्मिक मान्यता के चलते इस स्थल को ‘दक्षिण का काशी‘ के नाम से भी जाना जाता है। रावण को मिला था ये शिवलिंग कहा जाता है कि भगवान शिव ने रावण को उसके साम्राज्य की रक्षा करने के लिए शिवलिंग दिया था, लेकिन भगवान गणेश और वरुण देवता ने कुछ तरकीबें निकालकर शिवलिंग यहां स्थापित करवा दिया। तमाम कोशिशें करने के बावजूद रावण इसे निकाल नहीं पाय...