सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30 साल बाद शनि का राशि परिवर्तन 6 राशियों के जीवन मे क्या होने वाला है ..

#Astrokundli   #Shanigochar 
शनि का कुम्भ राशि में गोचर : 28-29 अप्रैल 2022 के दरमियान शनि ग्रह अपनी खुद की राशि मकर से निकलकर यह ग्रह खुद ही की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है। इस माह से वह 30 साल बाद कुंभ राशि में गोचर करेगा। लेकिन इसी साल 12 जुलाई को पुन: लौटकर फिर से मकर राशि में आकर पुन: कुंभ में जाएगा। शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश से 6 राशियों के जातक को रहना होगा सतर्क।   

6 राशियों के जातक को रहना होगा सतर्क ( 6 Zodiac sign astrology) :



1. कर्क : 
शनि आपकी राशि के सातवें भाव में स्थिति रहेगा। इस अ‍वधि के दौरान दांपत्य जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। व्यवसाय में भी तालमेल नहीं होने के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में सहयोगी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी से आपको बचकर रहना होगा।

2. सिंह : शनि का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होगा। इस अवधि के दौरान आप कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे।

3. कन्या : शनि गोचर की यह अवधि छा‍त्रों के लिए अच्‍छी साबित हो सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लग सकती है। सुख और शांति में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे और ऋण लेने की नौबत आ सकती है।

4. वृश्चिक : शनि का कुंभ में गोचर होगा जो सुख और सुविधाओं में कमी ला देगा। आपको कठिन परिश्रम करने के बाद ही सफलता मिलेगी। अनावश्यक चीज़ों में अधिक खर्च कर सकते हैं। यह अवधि मिलेजुले परिणाम वाली होगी

5. कुंभ : कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। इससे मुक्ति 3 जून 2027 को मिलेगी, परंतु शनि की महादशा से कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर छुटकारा मिलेगा, यानि कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़ेसाती से निजात मिलेगी। हालांकि वर्तमान में आप पर गुरु की कृपा होने के कारण आपके लिए शनि देव का उतना असर नहीं होगा जितना की अन्य राशियों पर माना जा रहा है। आपके कर्म अच्‍छे हैं तो शनि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

6. मीन : 
शनि के कुंभ में गोचर के दौरान कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है चूंकि इस अवधि में आपके खर्चे आपकी आमदनी से ज़्यादा हो सकते हैं। आपको घटना और दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा। हालांकि छात्रों के लिए यह गोचर अनुकूल है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Astrokundli संस्थान किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले  सलाह लें.

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ?

  36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ? #astrology #astrologypost #jyotish #astrokundli शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा बरसों पुरानी है, ये कब शुरू हुई कोई नही जानता, लेकिन जब तक हिंदू परिवार में कुंडली मिलान नही होता, विवाह संभव नही है। यहां ये बात भी जरूरी है कि जो भी विशेषज्ञ कुंडली मिला रहा है वह इसका ज्ञाता हो। शादी से पहले वर-वधू की कुंडली मिलान करते वक्त मंगल ग्रह, नाडी और षडाष्टक का विचार अनिवार्य बताया गया है। कराएं ये विवाह पूूजन ज्योतिषियों के अनुसार अगर जातक की जन्मकुंडली में 1, 4, 7, 8 और 12 वें ग्रह में मंगल है तो वह मंगली माना जाता है। ऐसी स्थिति में इनका विवाह उनसे किया जाए जो कि मंगली नही है तो उन्हें विधुर या विधवा योग से गुजरना पड़ता है। हालांकि इसे दूर करने के भी उपाय बताए गए हैं। घट विवाहा, कुंभ विवाह, विष्णु विवाह, उमाशंकर पूजन आदि इसके लिए बताए गए हैं। ऐसी स्थिति में पुरुष के लिए अर्क विवाह अनिवार्य बताया गया है। ज्ञाता से कराएं मिलान हालांकि कई बार गलत मापदंडों के आधार पर कुंडली के मिलान से सामान्य ग्रह दोष को भी मंगल...

QNA 008 | ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व

  ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व - रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। *“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।* (ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।) सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है...

ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन

  ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन #astrology #astrologynews #jyotish #astrokundli पुराणों में उल्लेख है कि सृष्टि का निर्माण ॐ से ही हुआ है। यही वह शब्द है जिसका उच्चारण सबसे पहले किया गया था, लेकिन क्या आपको पता है भारत में एक ऐसी भी जगह है जो एकदम ॐ के आकार का है। साथ ही यहीं वह चमत्कारी शिवलिंग है जिसके दर्शन 40 साल में एक बार होते हैं। कर्नाटक राज्य में गौकर्ण ऐसी जगह है जहां पर एक बीच का आकार ॐ की तरह है। ये भी संयोग है कि इसी जगह पर एक आत्म लिंग है जिसके साथ रावण और गणेश भगवान की रोचक कथा जुड़ी हुई है। मान्यताओं के मुताबिक यहां स्थापित 6 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन 40 साल में सिर्फ एक बार होते है। इस धार्मिक मान्यता के चलते इस स्थल को ‘दक्षिण का काशी‘ के नाम से भी जाना जाता है। रावण को मिला था ये शिवलिंग कहा जाता है कि भगवान शिव ने रावण को उसके साम्राज्य की रक्षा करने के लिए शिवलिंग दिया था, लेकिन भगवान गणेश और वरुण देवता ने कुछ तरकीबें निकालकर शिवलिंग यहां स्थापित करवा दिया। तमाम कोशिशें करने के बावजूद रावण इसे निकाल नहीं पाय...