सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बस छोटा सा उपाय दूर कर देगा पूरे परिवार का दुख-दर्द, नहीं होगी कभी पैसों की कमी

हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे। घर का वातावरण प्रेम, सकारात्मक उर्जा और एक दूसरे के सहयोग से भरा पूरा हो। इसके अलावा एक अच्छी जिंदगी बिताने के लिए धन का होना बेहद जरूरी माना जाता है। धन ना केवल हमें अच्छी जिंदगी देता है, बल्कि समाज में हमारे मान प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने का काम करता है। हर कोई अपने परिवार में शांति बनाए रखने और धन प्राप्ति के लिए मेहनत के साथ ही कुछ उपाय भी करता है। ताकि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और धन की भी कभी कमी न हो। मान्यता है कि यदि सच्चे मन और विश्वास के साथ कुछ उपाय किए जाएं तो समस्याएं आसानी से खत्म हो जाती हैं। इन उपायों के जरिए जीवन में आ रही परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ उपाों के बारे में


धन लाभ के लिए उपाय

आर्थिक संकट से छुटकारा पाने और धन लाभ के लिए होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर जाएं और फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें और दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें।

अर्घ्य देने के बाद सफेद मिठाई और केसर वाली साबूदाने की खीर अर्पित करें। साथ ही चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। इसके बाद लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।


कष्ट निवारण के लिए उपाय

कष्ट निवारण के लिए कछुओं और मछलियों को नित्य आटे की गोलियां खिलाएं। साथ ही प्रतिदिन कौवे या पक्षियों को दाना डालने से पितृ तृप्त होते हैं। प्रतिदिन चींटियों को दाना डालने से कर्ज और संकट से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाने से आकस्मिक संकट दूर रहते हैं। ऐसे में ये इन उपायों को करने से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। 


रुके हुए कार्यों के लिए उपाय

रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का ऐसा चित्र घर या दुकान पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दायीं ओर मुड़ी हुई हो। साथ ही इस चित्र की आराधना करें। इसके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो एक लौंग तथा सुपारी को साथ ले कर जाएं। इससे भी काम सिद्ध होगा। 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि PrabhuAstrokundli संस्थान किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले  सलाह लें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ?

  36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ? #astrology #astrologypost #jyotish #astrokundli शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा बरसों पुरानी है, ये कब शुरू हुई कोई नही जानता, लेकिन जब तक हिंदू परिवार में कुंडली मिलान नही होता, विवाह संभव नही है। यहां ये बात भी जरूरी है कि जो भी विशेषज्ञ कुंडली मिला रहा है वह इसका ज्ञाता हो। शादी से पहले वर-वधू की कुंडली मिलान करते वक्त मंगल ग्रह, नाडी और षडाष्टक का विचार अनिवार्य बताया गया है। कराएं ये विवाह पूूजन ज्योतिषियों के अनुसार अगर जातक की जन्मकुंडली में 1, 4, 7, 8 और 12 वें ग्रह में मंगल है तो वह मंगली माना जाता है। ऐसी स्थिति में इनका विवाह उनसे किया जाए जो कि मंगली नही है तो उन्हें विधुर या विधवा योग से गुजरना पड़ता है। हालांकि इसे दूर करने के भी उपाय बताए गए हैं। घट विवाहा, कुंभ विवाह, विष्णु विवाह, उमाशंकर पूजन आदि इसके लिए बताए गए हैं। ऐसी स्थिति में पुरुष के लिए अर्क विवाह अनिवार्य बताया गया है। ज्ञाता से कराएं मिलान हालांकि कई बार गलत मापदंडों के आधार पर कुंडली के मिलान से सामान्य ग्रह दोष को भी मंगल...

QNA 008 | ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व

  ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व - रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। *“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।* (ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।) सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है...

ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन

  ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन #astrology #astrologynews #jyotish #astrokundli पुराणों में उल्लेख है कि सृष्टि का निर्माण ॐ से ही हुआ है। यही वह शब्द है जिसका उच्चारण सबसे पहले किया गया था, लेकिन क्या आपको पता है भारत में एक ऐसी भी जगह है जो एकदम ॐ के आकार का है। साथ ही यहीं वह चमत्कारी शिवलिंग है जिसके दर्शन 40 साल में एक बार होते हैं। कर्नाटक राज्य में गौकर्ण ऐसी जगह है जहां पर एक बीच का आकार ॐ की तरह है। ये भी संयोग है कि इसी जगह पर एक आत्म लिंग है जिसके साथ रावण और गणेश भगवान की रोचक कथा जुड़ी हुई है। मान्यताओं के मुताबिक यहां स्थापित 6 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन 40 साल में सिर्फ एक बार होते है। इस धार्मिक मान्यता के चलते इस स्थल को ‘दक्षिण का काशी‘ के नाम से भी जाना जाता है। रावण को मिला था ये शिवलिंग कहा जाता है कि भगवान शिव ने रावण को उसके साम्राज्य की रक्षा करने के लिए शिवलिंग दिया था, लेकिन भगवान गणेश और वरुण देवता ने कुछ तरकीबें निकालकर शिवलिंग यहां स्थापित करवा दिया। तमाम कोशिशें करने के बावजूद रावण इसे निकाल नहीं पाय...