सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में रखें यह चीजें, लाभ मिलेगा

वास्तु शास्त्र वास्तव में दिशाओं का शास्त्र है। दरअसल, हर दिशा की अपनी एक अलग महत्ता व ऊर्जा होती है और अगर उस दिशा की विशिष्ट ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए घर व ऑफिस को सेट किया जाए तो इससे व्यक्ति को बहुत लाभ होता है। कई बार तो महज चीजों की दिशा चेंज करने से ही आपको अपने जीवन में परिवर्तन नजर आने लगता है। हालांकि, लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि वह दिशाओं के माध्यम से अपने घर में पॉजिटिविटी किस तरह ला सकते हैं।



यूं तो हर दिशा का अपना एक अलग महत्व है, लेकिन पूर्व दिशा पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। सूर्य भी पूर्व से ही उदय होता है, इसलिए पूर्व दिशा के देवता सूर्य देव माने जाते हैं। यह आपको ज्ञान, बल, बुद्धि व जीवन में सफलता प्रदान करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पूर्व दिशा में रखना चाहिए-

रखें सुगंधित पौधे 




पूर्व की दिशा में कुछ सुगंधित पौधे जैसे तुलसी आदि को रखना काफी अच्छा माना जाता है। यह सुगंधित पौधे ना केवल आपके घर को महकाते हैं, बल्कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। विशेष रूप से, आप पौधों का जोड़ा रखती हैं तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है। 

रखें जड़ी-बूटियां 




अगर आप किसी कारणवश घर में औषधियों व जडी-बूटियों को रखते हैं तो ऐसे में उन्हें भी पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। दरअसल, जब इन हर्ब्स को पूर्व दिशा में रखा जाता है तो इससे उन्हें अधिक पॉजिटिविटी मिलती है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से उन्हें अधिक लाभ मिलता है।

लगाएं ऐसी पेंटिंग




पूर्व दिशा की दीवार पर अगर आप कोई ऐसी पेंटिंग या पोस्टर लगाते हैं, जिसमें दिन निकल रहा हो तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है। यह घर में पॉजिटिविटी तो लाता ही है, साथ ही बच्चे के विकास व करियर ग्रोथ  में भी यह मददगार साबित होता है।

पूर्व दिशा से करें दिन की शुरूआत 




अगर आपका घर ऐसा है, जहां पर पूर्व दिशा में बालकनी या आंगन हैं तो कोशिश करें कि आप वहां पर पूर्व की दिशा में अपना मुख करते हुए कुछ वक्त बैठें। आप वहां बैठकर दिन की चाय पी या फिर अखबार पढ़ सकते हैं। इस तरह पूर्व दिशा में दिन की शुरूआत करना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, पूर्व दिशा में योगा करना भी लाभदायक होता है। दरअसल, पूर्व दिशा एक ऐसी दिशा होती है, जहां पर आपकी बॉडी की एनर्जी चैनलाइज होती है।

रखें बच्चों की स्टडी टेबल




पूर्व दिशा में बच्चों की स्टडी टेबल रखने से भी भरपूर फायदा मिलता है। कोशिश करें कि आप टेबल को कुछ इस तरह रखें कि पढ़ाई करते समय बच्चों का मुख पूर्व दिशा की ओर हो। इससे बच्चों के ज्ञान व बुद्धि में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, इससे बच्चों को नए-नए आइडियाज भी आते हैं। यह बच्चों की पढ़ाई में उनकी मदद करता है।

खिड़कियां व दरवाजा




आपके घर का मुख चाहे किसी भी दिशा में हो, लेकिन कोशिश करें कि आप पूर्व दिशा में कोई खिड़की व दरवाजा अवश्य बनवाएं। ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। यह बच्चों के ज्ञान, बल व बुद्धि को बढ़ाने में मददगार है। कोशिश करें कि घर के सदस्य सुबह-सुबह उस खिड़की या दरवाजे से रोशनी व ठंडी हवाओं का लाभ अवश्य लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि PrabhuAstrokundli संस्थान किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले  सलाह लें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ?

  36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ? #astrology #astrologypost #jyotish #astrokundli शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा बरसों पुरानी है, ये कब शुरू हुई कोई नही जानता, लेकिन जब तक हिंदू परिवार में कुंडली मिलान नही होता, विवाह संभव नही है। यहां ये बात भी जरूरी है कि जो भी विशेषज्ञ कुंडली मिला रहा है वह इसका ज्ञाता हो। शादी से पहले वर-वधू की कुंडली मिलान करते वक्त मंगल ग्रह, नाडी और षडाष्टक का विचार अनिवार्य बताया गया है। कराएं ये विवाह पूूजन ज्योतिषियों के अनुसार अगर जातक की जन्मकुंडली में 1, 4, 7, 8 और 12 वें ग्रह में मंगल है तो वह मंगली माना जाता है। ऐसी स्थिति में इनका विवाह उनसे किया जाए जो कि मंगली नही है तो उन्हें विधुर या विधवा योग से गुजरना पड़ता है। हालांकि इसे दूर करने के भी उपाय बताए गए हैं। घट विवाहा, कुंभ विवाह, विष्णु विवाह, उमाशंकर पूजन आदि इसके लिए बताए गए हैं। ऐसी स्थिति में पुरुष के लिए अर्क विवाह अनिवार्य बताया गया है। ज्ञाता से कराएं मिलान हालांकि कई बार गलत मापदंडों के आधार पर कुंडली के मिलान से सामान्य ग्रह दोष को भी मंगल...

QNA 008 | ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व

  ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व - रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। *“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।* (ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।) सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है...

ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन

  ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन #astrology #astrologynews #jyotish #astrokundli पुराणों में उल्लेख है कि सृष्टि का निर्माण ॐ से ही हुआ है। यही वह शब्द है जिसका उच्चारण सबसे पहले किया गया था, लेकिन क्या आपको पता है भारत में एक ऐसी भी जगह है जो एकदम ॐ के आकार का है। साथ ही यहीं वह चमत्कारी शिवलिंग है जिसके दर्शन 40 साल में एक बार होते हैं। कर्नाटक राज्य में गौकर्ण ऐसी जगह है जहां पर एक बीच का आकार ॐ की तरह है। ये भी संयोग है कि इसी जगह पर एक आत्म लिंग है जिसके साथ रावण और गणेश भगवान की रोचक कथा जुड़ी हुई है। मान्यताओं के मुताबिक यहां स्थापित 6 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन 40 साल में सिर्फ एक बार होते है। इस धार्मिक मान्यता के चलते इस स्थल को ‘दक्षिण का काशी‘ के नाम से भी जाना जाता है। रावण को मिला था ये शिवलिंग कहा जाता है कि भगवान शिव ने रावण को उसके साम्राज्य की रक्षा करने के लिए शिवलिंग दिया था, लेकिन भगवान गणेश और वरुण देवता ने कुछ तरकीबें निकालकर शिवलिंग यहां स्थापित करवा दिया। तमाम कोशिशें करने के बावजूद रावण इसे निकाल नहीं पाय...