सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

STORY 002 | शंगरी ला घाटी का रहस्य

 शंगरी ला घाटी का रहस्य



क्या आप जानते हैं भारत की इस रहस्यमयी जगह के बारे में?
आज हम एक ऐसी जगह के बारे में बात करेंगे जहाँ हर चीज गायब हो जाती है। वैसे तो दुनिया में कई ऐसे स्थान है जहाँ वायु शुन्य है मतलब हवा है ही नहीं हमारे देश में भी एक ऐसा स्थान है जहाँ न सिर्फ हवा शुन्य है बल्कि जो भू हीनता के प्रभाव क्षेत्र में आता है।
यहाँ एक बात जान लेते हैं की भू हीनता के प्रभाव क्षेत्र में आने वाले स्थान धरती के वायुमंडल के चौथे आयाम से प्रभावित होते हैं इसलिए ये इस तरह के स्थान बन जाते हैं जो की तीसरी आयाम वाली धरती की किसी भी वस्तु से संपर्क तोड़ देते हैं, यानी कोई भी इन्सान अगर किसी ऐसी जगह के संपर्क में जाता है तो वह पृथ्वी से गायब हो जाता है चौथे आयाम के बारे में आगे पढ़े।
शंगरीला घाटी ऐसी ही एक जगह है जहाँ कोई वस्तु उसके संपर्क में आने पर गायब हो जाती है। यह घाटी तिब्बत और अरुणांचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है यदि आप इस स्थान को देखना चाहते हैं तो इसे आप बिना किसी तकनीक के नहीं देख सकते यह घाटी चौथे आयाम (Fourth dimension) से प्रभावित होने के कारण रहस्यमयी बनी हुई है।
बहुत से लोगो यह भी कहते हैं की इस जगह का संपर्क अंतरिक्ष में किसी दूसरी दुनिया से भी है यदि आप इस घाटी के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो आपको एक प्राचीन किताब काल विज्ञान पढनी होगी यह किताब आज भी तिब्बत के तवांग मठ के पुस्तकालय में मौजूद है और यह तिब्बती भाषा में लिखी गयी है।
इस किताब में लिखा है कि इस तीन आयाम वाली (third dimension) की दुनिया की हर वस्तु देश, समय और नियति में बंधी हुई है यानी हर वस्तु एक निश्चित स्थान, समय और नियमो के हिसाब से काम करती है लेकिन शंगरी ला घाटी में समय नगण्य है यानी वहां समय ना के बराबर है हम इसे सरल शब्दों में ऐसे समझ सकते हैं की हमारे यहाँ के सैकड़ो साल और वह का एक second।
शंगरी ला घाटी में प्राण,मन और विचारो की शक्ति एक विशिष्ट सीमा तक बढ़ जाती है अगर इस धरती पर आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र है तो वह शंगरी ला घाटी ही है अगर इस शंगरी ला घाटी में कोई वस्तु या प्राणी अनजाने में चला जाता है तो third dimension वाले इस जगत की दृष्टि में उसकी सत्ता गायब हो जाती है।
सरल शब्दों में कहे तो जब तक वह वहां से वापस आयेगा तब तक यहाँ न जाने कितनी सदियाँ बीत गयी होंगी लेकिन शंगरी ला घाटी मे उसका अस्तित्व बना रहता है और यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता की भविष्य में कब उसका अस्तित्व प्रकट हो या न हो यानी कि वहाँ जाने के बाद वह वापस आयेगा या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि जब तक वह वापस आयेगा तब तक यहाँ सदिया बीत चुकी होंगी।
शंगरी ला घाटी में जाने के बाद किसी इन्सान की आयु बहुत धीमी गति से बढती है मान लीजिये किसी इंसान ने इस घाटी में 20 साल की उम्र में प्रवेश किया तो उसका शरीर लम्बे समय तक जवान ही बना रहेगा शंगरी ला एक आम इंसान के लिए अनजान जगह हो सकती है।
लेकिन उच्च स्तरीय अध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति इस जगह से अनजान नहीं रह सकता फिर वह व्यक्ति चाहे योग से या तंत्र से या किसी अन्य तरह के आध्यात्म क्षेत्र से जुड़ा हो, हाँ लेकिन उस इंसान की साधना उच्च अवश्य होनी चाहिए।
शंगरी ला घाटी सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के आध्यात्म जगत का नियंत्रण और पथ प्रदर्शक क्षेत्र है साथ ही इसको आम इंसान की दृष्टि से देखा भी नहीं जा सकता जब तक वहां रहने वाले सिद्ध न चाहें तब तक इस घाटी को न तो कोई देख सकता है और न ही वहां जा सकता है जो लोग इस घाटी से परिचित हैं।
उनका कहना है कि प्रसिद्ध योगी श्यामाचरण लाहिड़ी के गुरु अवतारी बाबा, जिन्होंने आदि शंकराचार्य को भी दीक्षा दी थी शंगरी ला घाटी के किसी सिद्ध आश्रम में अभी भी निवास कर रहे हैं जो कभी आकाश मार्ग से चलकर अपने शिष्यों को दर्शन भी देते हैं ।
यहाँ पर तीन साधना के केंद्र प्रसिद्ध हैं।
ज्ञान गंज मठ, सिद्ध विज्ञान आश्रम, योग सिद्ध आश्रम।
इन तीनो साधना केंद्रों पर आपको ऐसे अनेक योगी मिल जायेंगे जो जन्म मृत्यु के अधीन नही है। ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं जो यह साबित करती हैं कि मरने के बाद सब कुछ समाप्त नहीं होता बल्कि किसी न किसी रूप में अस्तित्व बचा रहता है इसे योग की भाषा में सूक्ष्म शरीर कहा जाता है।
मृत्यु के पश्चात आत्मा सूक्ष्म शरीर में वास करती है सामान्यतः यह सूक्ष्म शरीर अल्प विकसित होते हैं व अधिक कुछ कर पाने में असमर्थ होते हैं।
योगी लोग अपने जीवित रहते सूक्ष्म शरीर को विकसित कर लेते हैं जिससे यह बहुत कुछ करने में समर्थ हो जाते हैं। यहाँ की दुर्गम पर्वत श्रृंखला में ऐसी ही सूक्ष्म शरीरधारी आत्माओ का निवास स्थान है जो अपने स्थूल शरीर को छोड़कर सूक्ष्म शरीर में विद्यमान हैं यह अपने सूक्ष्म शरीर से विचरण करते हैं लेकिन कभी कभी स्थूल शरीर भी धारण कर लेते हैं।
भारत की रहस्यमयी घटनाये योगी साधकों का क्या कहना है। शंगरी ला घाटी में प्रवेश करने वाले एक योगी साधक के अनुभव के अनुसार उस स्थान पर न तो सूरज की रौशनी है और न चाँद की चांदनी वातावरण में एक दूधिया प्रकाश फैला हुआ है।
कहा से आ रहा है इसका कुछ पता नहीं है। यह घाटी एक महान योगी की इच्छाशक्ति की वशीभूत है। इस घाटी के बारे में कहा जाता है की यहाँ कोई सामान्य साधक जा नहीं सकता और उच्च साधक भी अपनी इच्छा से इसे नहीं देख सकता।
समय समय पर कई पर्यटको, सैनिको, खोजकर्ताओं और लेखको ने अपने लेखों के द्वारा इस जगह के बारे में लिखा है। उन लोगो के अनुसार यह एक ऐसी दुनिया है जो रहस्य जादू और रोमांस से भरपूर है कई सारी किदवंतिया इस जगह के बारे में प्रचलित हैं। मगर इस जगह को पूरी तरह से समझने में हर इंसान नाकाम है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि PrabhuAstrokundli संस्थान किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले सलाह लें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ?

  36 गुण और मंगल दोष, क्या आप जानते हैं क्यों जरूरी है कुंडली मिलान ? #astrology #astrologypost #jyotish #astrokundli शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा बरसों पुरानी है, ये कब शुरू हुई कोई नही जानता, लेकिन जब तक हिंदू परिवार में कुंडली मिलान नही होता, विवाह संभव नही है। यहां ये बात भी जरूरी है कि जो भी विशेषज्ञ कुंडली मिला रहा है वह इसका ज्ञाता हो। शादी से पहले वर-वधू की कुंडली मिलान करते वक्त मंगल ग्रह, नाडी और षडाष्टक का विचार अनिवार्य बताया गया है। कराएं ये विवाह पूूजन ज्योतिषियों के अनुसार अगर जातक की जन्मकुंडली में 1, 4, 7, 8 और 12 वें ग्रह में मंगल है तो वह मंगली माना जाता है। ऐसी स्थिति में इनका विवाह उनसे किया जाए जो कि मंगली नही है तो उन्हें विधुर या विधवा योग से गुजरना पड़ता है। हालांकि इसे दूर करने के भी उपाय बताए गए हैं। घट विवाहा, कुंभ विवाह, विष्णु विवाह, उमाशंकर पूजन आदि इसके लिए बताए गए हैं। ऐसी स्थिति में पुरुष के लिए अर्क विवाह अनिवार्य बताया गया है। ज्ञाता से कराएं मिलान हालांकि कई बार गलत मापदंडों के आधार पर कुंडली के मिलान से सामान्य ग्रह दोष को भी मंगल...

QNA 008 | ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व

  ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्त्व - रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है। ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है। *“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।* (ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।) सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है...

ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन

  ॐ के आकार का समुद्र तट, यहां 40 साल में एक बार होते हैं 'शिवलिंग' के दर्शन #astrology #astrologynews #jyotish #astrokundli पुराणों में उल्लेख है कि सृष्टि का निर्माण ॐ से ही हुआ है। यही वह शब्द है जिसका उच्चारण सबसे पहले किया गया था, लेकिन क्या आपको पता है भारत में एक ऐसी भी जगह है जो एकदम ॐ के आकार का है। साथ ही यहीं वह चमत्कारी शिवलिंग है जिसके दर्शन 40 साल में एक बार होते हैं। कर्नाटक राज्य में गौकर्ण ऐसी जगह है जहां पर एक बीच का आकार ॐ की तरह है। ये भी संयोग है कि इसी जगह पर एक आत्म लिंग है जिसके साथ रावण और गणेश भगवान की रोचक कथा जुड़ी हुई है। मान्यताओं के मुताबिक यहां स्थापित 6 फीट ऊंचे शिवलिंग के दर्शन 40 साल में सिर्फ एक बार होते है। इस धार्मिक मान्यता के चलते इस स्थल को ‘दक्षिण का काशी‘ के नाम से भी जाना जाता है। रावण को मिला था ये शिवलिंग कहा जाता है कि भगवान शिव ने रावण को उसके साम्राज्य की रक्षा करने के लिए शिवलिंग दिया था, लेकिन भगवान गणेश और वरुण देवता ने कुछ तरकीबें निकालकर शिवलिंग यहां स्थापित करवा दिया। तमाम कोशिशें करने के बावजूद रावण इसे निकाल नहीं पाय...